कृपालुजी महाराज का योगदान हिंदू धर्म की पुनर्जागृति में

Image
  भारतीय आध्यात्मिक परंपरा में कई संतों ने भक्ति, ज्ञान और साधना के माध्यम से लोगों को अपनी संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया। जगद्गुरु कृपालु महाराज का नाम भी ऐसे ही आध्यात्मिक आचार्यों में लिया जाता है, जिन्होंने वैदिक दर्शन और भक्ति मार्ग को सरल भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान दिया। उनके प्रवचनों और साहित्य में भगवान श्रीराधा-कृष्ण की भक्ति को आध्यात्मिक साधना का महत्वपूर्ण आधार बताया गया। आध्यात्मिक शिक्षा और भक्ति का संदेश कृपालुजी महाराज का जन्म 1922 में उत्तर प्रदेश के मनगढ़ में हुआ था। बचपन से ही उन्हें भारतीय शास्त्रों, वेदों, उपनिषदों और भगवद्गीता में गहरी रुचि थी। उन्होंने विभिन्न धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन किया और बाद में अपने प्रवचनों के माध्यम से उनके विचारों को सामान्य लोगों तक पहुंचाया। 1957 में काशी विद्वत परिषद ने उन्हें जगद्गुरु की उपाधि प्रदान की। इस सम्मान के माध्यम से उनके शास्त्रीय ज्ञान और वैदिक दर्शन में उनकी विद्वत्ता को मान्यता मिली। उनके विचारों का मुख्य केंद्र प्रेम और भक्ति रहा, जिसमें साधक को ईश्वर के प्रति निष्काम भाव विकसित करने...

प्रेम मंदिर की यात्रा – एक 12 साल के बच्चे की नजर से(जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज)

 

ठंडी की छुट्टियाँ शुरू होते ही मैं बहुत खुश था। अब पूरे दो हफ़्तों के लिए ना स्कूल जाना था, ना होमवर्क करना था। मुझे लगा पापा हमको इस बार पहाड़ों पर बर्फबारी दिखाने लेकर जाएंगे, लेकिन जब पापा ने बताया कि हम वृंदावन के प्रेम मंदिर जा रहे हैं, तो मेरी एक्साइटमेंट थोड़ी कम हो गई। मुझे लगा मंदिर में तो बस पूजा-पाठ होता है, मैं वहां जाकर क्या करूंगा! मैंने जब इसके बारे में मम्मी से बोला तो उन्होनें यह कहकर टाल दिया, "एक बार चलो तो, फिर देखना!"

हम सुबह तैयार होकर दिल्ली से अपनी कार से ही वृन्दावन के लिए निकले। पापा कार चला रहे थे, मम्मी और मेरी बहन पीछे वाली सीट पर थी, और मैं आगे पापा के बगल में बैठ गया। रास्ते में मैं खिड़की से बाहर देखता रहा और सोचता रहा कि पता नहीं ये ट्रिप कैसी होने वाली है। पापा रास्ते में बता रहे थे कि प्रेम मंदिर जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज ने बनवाया है और यह राधा-कृष्ण जी और सीता-राम जी का मंदिर है।


Comments

Popular posts from this blog

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj’s Role in Modern Spirituality

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj's Role in Reviving Eternal Vedic Wisdom