Posts

Showing posts from June, 2025

जगद्गुरु कृपालु महाराज: भक्ति की अनंत यात्रा, दिव्य शिक्षाओं की मधुरता और जीवन की अमर प्रेरणा

Image
  जगद्गुरु कृपालु महाराज भारतीय अध्यात्म जगत के उन विरले संतों में से एक थे, जिन्होंने अपने प्रवचन, भजन, और भक्ति आधारित जीवन से संपूर्ण मानवता को प्रेम, सेवा और ईश्वर भक्ति का मार्ग दिखाया। उनका आध्यात्मिक सफर न केवल प्रेरणादायक था, बल्कि करोड़ों लोगों के जीवन को दिशा देने वाला भी रहा। कृपालु महाराज का जीवन परिचय कृपालु महाराज का जीवन परिचय अत्यंत प्रभावशाली और प्रेरणास्पद है। उनका जन्म 5 अक्टूबर 1922 को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के मनगढ़ गांव में हुआ था। बचपन से ही उनकी रुचि आध्यात्मिकता की ओर थी। वेद, उपनिषद, गीता, भागवत जैसे शास्त्रों का उन्होंने गहन अध्ययन किया। मात्र 34 वर्ष की आयु में काशी विद्वत परिषद ने उन्हें “जगद्गुरु” की उपाधि से विभूषित किया — यह सम्मान केवल पांच संतों को प्राप्त हुआ है, और कृपालु महाराज उनमें एकमात्र ऐसे संत थे जिन्हें यह सम्मान जीवित रहते हुए मिला। कृपालु महाराज का आध्यात्मिक सफर कृपालु महाराज का आश्रम और उनकी शिक्षाएं उनके आध्यात्मिक सफर का प्रमाण हैं। उन्होंने भक्ति को जीवन का लक्ष्य माना और भक्ति मार्ग को ही मोक्ष प्राप्ति का सर्वोत्तम साध...

प्रेम मंदिर की यात्रा – एक 12 साल के बच्चे की नजर से(जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज)

Image
  ठंडी की छुट्टियाँ शुरू होते ही मैं बहुत खुश था। अब पूरे दो हफ़्तों के लिए ना स्कूल जाना था, ना होमवर्क करना था। मुझे लगा पापा हमको इस बार पहाड़ों पर बर्फबारी दिखाने लेकर जाएंगे, लेकिन जब पापा ने बताया कि हम वृंदावन के प्रेम मंदिर जा रहे हैं, तो मेरी एक्साइटमेंट थोड़ी कम हो गई। मुझे लगा मंदिर में तो बस पूजा-पाठ होता है, मैं वहां जाकर क्या करूंगा! मैंने जब इसके बारे में मम्मी से बोला तो उन्होनें यह कहकर टाल दिया, "एक बार चलो तो, फिर देखना!" हम सुबह तैयार होकर दिल्ली से अपनी कार से ही वृन्दावन के लिए निकले। पापा कार चला रहे थे, मम्मी और मेरी बहन पीछे वाली सीट पर थी, और मैं आगे पापा के बगल में बैठ गया। रास्ते में मैं खिड़की से बाहर देखता रहा और सोचता रहा कि पता नहीं ये ट्रिप कैसी होने वाली है। पापा रास्ते में बता रहे थे कि प्रेम मंदिर   जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज  ने बनवाया है और यह राधा-कृष्ण जी और सीता-राम जी का मंदिर है।